मनोरंजन

शिवांगी जोशी ‘आनंदी’ बन पहुंची बालिका वधू 2 के सेट पर,तस्वीरों ने मचाया धमाल

मुंबई। टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर शोज की लिस्ट में शुमार ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को हाल ही में अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) लगातार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब शिवांगी का अगला किरदार लोगों के सामने है। एक्ट्रेस जल्द ही टॉप सीरियल ‘बालिका वधू 2’ (Balika Vadhu 2) में आनंदी के किरदार में नजर आने वाली हैं। जिसके शूटिंग सेट से एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं।

बीते दिन शिवांगी जोशी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘बालिका वधू 2’ में आनंदी के रोल का आगाज किया। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी को देख पोजेज देती भी नजर आईं। शिवांगी का नया किरदार और अंदाज इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, एक्ट्रेस और शोज के फैंस उन्हें जल्द ही आनंदी के किरदार में देखने के लिए बेताब हैं।

बताते चलें कि, सीरियल ‘बालिका वधू 2’ में जल्द ही बड़ा लीप आने वाला है। लीप आने के बाद शिवांगी जोशी, श्रेया पटेल को रिप्लेस करेंगी। वहीं, एक्टर रणदीप राय बड़े जग्या का रोल निभाते नजर आएंगे। शो से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि ‘बालिका वधू 2’ (Balika Vadhu 2) में बड़ी आनंदी के रोल के लिए मेकर्स ने कई नामों पर विचार किया, लेकिन किरदार के लिए उन्हें सबसे परफेक्ट शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) लगीं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button