खेल

टी20 और वनडे कप्तानी छीने जाने के बाद विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला

हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे से ठीक पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लेते हुए Virat Kohli को वनडे कप्तानी से भी हटा दिया। टी20 कप्तानी छोड़ चुके Virat Kohli वनडे फॉर्मेट में कप्तान बने रहना चाहते थे लेकिन बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने इसे उचित नहीं समझा और वो सफेद बॉल के क्रिकेट में एक ही कप्तान रखना चाहते थी। यही वजह है कि बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को कमान सौंप दी।

Virat Kohli की कप्तानी में पहले भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलेगी और उसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। Virat Kohli से वनडे कप्तानी छिनने के बाद अब खबरें हैं कि ये दिग्गज खिलाड़ी साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में शायद ही खेलेगा।

कोहली वनडे सीरीज से लेंगे नाम वापस

द टेलीग्राफ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि Virat Kohli साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं। बता दें भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद 19 जनवरी से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जो कि बतौर फुलटाइम कप्तान रोहित शर्मा की पहली वनडे सीरीज होगी।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button