टीम इंडिया को 12 साल बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताएंगे ये 3 खिलाड़ी...इस तारीख को रिलीज होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल – RGH NEWS
खेल

टीम इंडिया को 12 साल बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताएंगे ये 3 खिलाड़ी…इस तारीख को रिलीज होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल

ICC ODI World Cup Schedule: भारत की मेजबानी में इसी साल वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) खेला जाना है. फिलहाल देश के अलग-अलग शहरों में इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन (IPL-2023) के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस बीच एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि आखिर कब तक वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया जाएगा.

अक्टूबर में होगी वर्ल्ड कप की शुरुआत

आगामी अक्टूबर महीने में 50 ओवरों के वर्ल्ड कप की शुरुआत संभावित है. फिलहाल इसमें पांच महीने बाकी हैं लेकिन इस आईसीसी टूर्नामेंट को लेकर तमाम टीम और बोर्ड कमर कस चुके हैं. अभी तक इसका पूरा शेड्यूल रिलीज नहीं किया गया है. दिलचस्प है कि खिताब के दो प्रमुख दावेदारों यानी भारत और ऑस्ट्रेलिया का फोकस इससे पहले टेस्ट क्रिकेट पर है. दोनों टीमें 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) में आमने-सामने होंगी.

बीसीसीआई अधिकारी ने किया कन्फर्म

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आईसीसी के साथ चर्चा चल रही है और हम जल्द ही तारीखों और स्थानों की घोषणा करेंगे.’ भारतीय मीडिया सूत्रों के अनुसार, ऐसा तब तक नहीं होगा जब तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 28 मई को समाप्त नहीं हो जाता है.

5 अक्टूबर से संभावित शुरुआत

अभी जो जानकारी मिली है, उसकी मानें तो ये आईसीसी टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होगा और 19 नवंबर तक चलेगा. उद्घाटन मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच संभव है. फाइनल मैच भी इसी मैदान पर 19 नवंबर को खेला जा सकता है. भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने अब तक टूर्नामेंट में जगह बना ली है.

आइए नजर डालते हैं, ऐसे 3 खिलाड़ियों पर जो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जिता सकते हैं.

भारत आखिरी बार 12 साल पहले अपनी ही धरती पर खेले गए वर्ल्ड कप 2011 में वर्ल्ड चैम्पियन बना था. वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत इस साल 5 अक्टूबर से भारत की धरती पर होने जा रही है. भारत को अपने घर में इस वर्ल्ड कप 2023 को जीतने का एक सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. कप्तान रोहित शर्मा के पास ऐसे 3 घातक खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप 2023 में मैच पलटने का दम रखते हैं और इस बार वह भारत को वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी तक पहुंचा सकते हैं.

read more: 8 हजार से भी कम कीमत पर लॉन्च हुआ ये शानदार स्मार्टफोन

1. शुभमन गिल

शुभमन गिल इस साल भारत को वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जिता सकते हैं. शुभमन गिल ने अपनी जबरदस्त फॉर्म से इस साल के अंत में होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है. शुभमन गिल बल्ले से शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्होंने पिछले कुछ महीनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं और वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय हैं. शुभमन गिल निश्चित रूप से टीम इंडिया का भविष्य का सितारा है. टीम इंडिया को निश्चित रूप से वर्ल्ड कप के नजरिए से अपना सलामी बल्लेबाज मिल गया है. शुभमन गिल, ईशान किशन के अलावा एक महीने में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ओपनिंग स्लॉट के भी दावेदार हैं.

2. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव इस साल भारत को वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जिता सकते हैं. सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को एक ऐसा विस्फोटक बल्लेबाज मिल गया है, जो मैदान के चारों तरफ 360 डिग्री एंगल में चौके और छक्कों से गदर मचा रहा है. सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप 2023 के लिए काफी जरूरी हैं. सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी का कोई मुकाबला ही नहीं है. सूर्यकुमार यादव जितने तरह के शॉट खेलते हैं, ये एबी डिविलियर्स अपने समय में किया करते थे. सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी का मिलना बहुत मुश्किल है. सूर्यकुमार यादव जैसा टैलेंटेड बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ एक से बढ़कर एक शॉट्स खेलने और रन बटोरने की कला जानता है. सूर्यकुमार यादव को 360 डिग्री प्लेयर कहा जाता है.

3. हार्दिक पांड्या

ICC ODI World Cup Schedule: वर्ल्ड कप 2023 में हार्दिक पांड्या भारत के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. वर्ल्ड कप 2023 में हार्दिक पांड्या बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. जब भी आप कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं, तो हमेशा आपकों ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो टीम के साथ अंत तक डटा रहे और वो हार्दिक पांड्या हैं. हार्दिक पांड्या अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही अव्वल हैं. हार्दिक अपने बल्ले के साथ ज्यादा भूमिका निभाते हैं, क्योंकि जब-जब इंडिया को तेज रनों की दरकार होती है, तो उस दौरान उनके पास हार्दिक हैं. वह गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर कोने में रन बनाने की क्षमता रखते हैं.

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button