खेल

टीम इंडिया को बड़ा झटका, उपकप्तान रोहित शर्मा हुए साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर

नई दिल्लीः  दक्षिण अफ्रीका दौरों के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया को एक तगड़ा झटका लगा है। टी20 के बाद टीम के वनडे टीम के कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के ​खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। टेस्ट के उपकप्तान रोहित चोट के चलते सीरीज से बाहर हुए हैं।

बता दें कि उन्हें सीरीज से पहले बीसीसीआई की ओर से नई जिम्मेदारी दी गई थी. अजिंक्य रहाणे की जगह उन्हें टेस्ट टीम का नया उप-कप्तान बनाया गया था। इसके अलावा उन्हें पिछले दिनों टीम इंडिया का वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है। उनके पास टी20 टीम की कमान भी है। टीम ने पहली टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया था। रोहित की जगह प्रियांक पांचाल को शामिल किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button