टीम इंडिया के लिए एक बार फिर बोझ बना ये खिलाड़ी,सूर्यकुमार यादव काटेंगे इस खिलाड़ी का पत्ता – RGH NEWS
खेल

टीम इंडिया के लिए एक बार फिर बोझ बना ये खिलाड़ी,सूर्यकुमार यादव काटेंगे इस खिलाड़ी का पत्ता

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक बार फिर से चेतेश्वर पुजारा का लचर प्रदर्शन देखने को मिला है. चेतेश्वर पुजारा कानपुर टेस्ट की पहली पारी में 88 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में पुजारा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह टीम इंडिया को बीच मझदार में छोड़कर चलते बने.

इस बल्लेबाज की बैटिंग काफी नेगेटिव 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा की बैटिंग का तरीका काफी नेगेटिव लगा. एक तरफ जहां शुभमन गिल जैसा युवा बल्लेबाज चौके-छक्के बरसा रहा था, वहीं पुजारा की बल्लेबाजी कछुए की चाल जैसी धीरे-धीरे आगे बढ़ती नजर आ रही थी. शुभमन गिल (52) के आउट होने के कुछ देर बाद पुजारा ने भी सरेंडर कर दिया. पुजारा 26 रन पर टिम साउदी का शिकार बने.

खत्म होगा पुजारा का करियर!

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने साल 2019 से अबतक कोई शतक नहीं जड़ा है. टीम इंडिया में उन्हें काफी मौके मिल चुके हैं और बीसीसीआई के पास खिलाड़ियों की कमी नहीं है, ऐसे में अगर न्यूजीलैड के खिलाफ सीरीज में पुजारा कुछ खास करने में नाकाम होते हैं तो बेहद मुमकिन है कि उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाए और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar yadav) उन्हें रिप्लेस कर दें. अगर चेतेश्वर पुजारा का फ्लॉप शो ऐसे ही जारी रहा तो भारतीय टीम मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव को उनकी जगह दे सकती है. पुजारा के लिए खतरा बन सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button