Raipur IPL Ticket Rates :रायपुर में RCB के 2 IPL मुकाबले तय,टिकटों के संभावित रेट जारी; जनरल से बॉक्स तक पूरी डिटेल देखें यहां... – RGH NEWS
अन्य खबर

Raipur IPL Ticket Rates :रायपुर में RCB के 2 IPL मुकाबले तय,टिकटों के संभावित रेट जारी; जनरल से बॉक्स तक पूरी डिटेल देखें यहां…

Raipur IPL Ticket Rates :रायपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के टिकट रेट लगभग तय कर दिए गए हैं। सामान्य सीटों की कीमत 2000 रुपये से शुरू होगी, जबकि सामान्य स्टैंड्स के लिए 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक के दाम निर्धारित किए गए हैं।

स्टूडेंट्स के लिए भी टिकट 2000 रुपये में उपलब्ध रहेंगे। वहीं प्रीमियम अनुभव वाली सीटों में सिल्वर कैटेगरी 20,000 रुपये, गोल्ड कैटेगरी 30,000 रुपये और प्लैटिनम कैटेगरी 40,000 रुपये तक रखी गई है।

कॉर्पोरेट बॉक्स के लिए करीब 30,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक टिकट रेट को लेकर अंतिम घोषणा जल्द की जा सकती है।

Raipur IPL Ticket Rates :बता दें कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में IPL 2026 के दो मुकाबले होंगे, जिसमें Royal Challengers Bangalore 10 मई को मुंबई इंडियंस (MI) से और 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button