टेक्नोलोजी

टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत

नयी दिल्ली।  वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के वित्त के लिए निजी क्षेत्र के बंधन बैंक के साथ समझौता किया है।

टाटा मोटर्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस समझौते के तहत यात्री वाहन खरीदने वाले टाटा मोटर्स के ग्राहकों को बंधन बैंक 7.5 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर से वाहनों पर ऋण देगा।

कंपनी ने कहा कि यह योजना वाहन की कुल कीमत पर अधिकतम 90 फीसदी वित्तपोषण की पेशकश करेगी।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button