टमाटर का दाम छू रहा आसमान..प्रति किलो 150 रुपए के पार – RGH NEWS
देश

टमाटर का दाम छू रहा आसमान..प्रति किलो 150 रुपए के पार

tomato price hike देश के कई राज्यों में सब्जियों के दामों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। तो वहीं टमाटर की कीमतों ने आम जनता के आंख में आंसू ला दिए है। देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर के दाम प्रति किलो 129 रुपए हो गई है। तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इसके दाम 150 रुपए के पार चल रहे हैं।

देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में टमाटर की कीमत मई के पहले सप्ताह में 15 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर आश्चर्यजनक रूप से 120-150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। थोक विक्रेताओं का कहना है कि एक हफ्ते में सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं और उनकी बिक्री 40 फीसदी तक कम हो गई है।

Read more: उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, 1 यात्री की मौत

दिल्ली में टमाटर के दाम 129 रुपए प्रति किलो

आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर के दामों में तगड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। जहां मई माह में 15 से 20 रुपए प्रति किलों बिक रही थी, लेकिन आज इसके दाम 129 रुपए हो गई है।

एक ग्राहक ने बताया कि आम आदमी के लिए टमाटर के दाम इतना बढ़ गया है कि इसे खरीद पाना काफी मुश्किल है। हमने टमाटर खाना बंद कर दिया है। टमाटर 129 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। सरकार को इसके बारे में सोचना चाहिए।

मुरादाबाद में टमाटर के दाम 150 रुपए के पार

tomato price hike वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में टमामटर के दाम आम आदमी के आंख में आंसू ला दिए है। यहां जिस हिसाब से टमाटर बिक रहा हैं, ये समान्य जनता के लिए खरीद पाना काफी मुश्किल है। मुरादाबाद में टमाटर के दाम 150 रुपए के पार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button