झारखंड के विधायकों को ठहराने के कारण छत्तीसगढ़ में जल्द पड़ेंगे ईडी और आईटी के छापे, CM भूपेश बघेल का दावा

छत्तीसगढ़ में जल्द पड़ेंगे ईडी और आईटी के छापे: झारखंड के विधायकों को ठहराने के कारण छत्तीसगढ़ में जल्द पड़ेंगे ईडी और आईटी के छापे, CM भूपेश बघेल का दावा
रिसॉर्ट के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे नया रायपुर में मेफेयर गोल्फ रिसॉर्ट के पास पहुंच गए, जहां झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक ठहरे हुए हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और कुछ देर के लिए हिरासत में लिया।
छत्तीसगढ़ में जल्द पड़ेंगे ईडी और आईटी के छापे : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा कि उनके राज्य में भी जल्द ही प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) विभाग के छापे पड़ते नजर आएंगे, क्योंकि झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक रायपुर के पास एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं।
बघेल ने रायपुर में हेलीपैड पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भाजपा पर लोकतंत्र में विश्वास नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों को लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए रायपुर के बाहरी क्षेत्र में एक रिसॉर्ट में रखा गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा को लोकतंत्र में यकीन नहीं है। झारखंड के (सत्तारूढ़ गठबंधन के) विधायक रायपुर में ठहरे हुए हैं और हमने उनका स्वागत किया है। अब भाजपा इसका विरोध कर रही है। मेरे शुभचिंतकों ने मुझे सूचना दी है कि शीघ्र ही राज्य में ईडी और आईटी के छापे नजर आयेंगे क्योंकि हमने लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए झारखंड के विधायकों को यहां ठहरा रखा है।”
इस बीच भाजपा की युवा शाखा के 40 से अधिक पदाधिकारियों को शुक्रवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब उन्होंने रायपुर के बाहरी इलाके में रिसॉर्ट के सामने विरोध प्रदर्शन किया, जहां झारखंड के सत्तारूढ़ विधायक ठहरे हुए हैं।
छत्तीसगढ़ में जल्द पड़ेंगे ईडी और आईटी के छापे : भाजयुमो राज्य इकाई के अध्यक्ष अमित साहू ने आरोप लगाया कि झारखंड में अराजकता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। लड़कियां अब सुरक्षित नहीं है



