जैस्मिन भसीन और मोहसिन खान का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग 'Pyaar Karte Ho Na' हुआ रिलीज,वीडियो हो रहा खूब वायरल – RGH NEWS
मनोरंजन

जैस्मिन भसीन और मोहसिन खान का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘Pyaar Karte Ho Na’ हुआ रिलीज,वीडियो हो रहा खूब वायरल

जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘प्यार करते हो न (Pyaar Karte Ho Na)’ रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस गाने को स्टेबिन बेन और श्रेया घोषाल ने गाया है. इस गाने को जावेद और मोहसिन ने कंपोज किया है वहीं गाने के बोल दानिश साबरी ने लिखे हैं. वीडियो में फैंस लगातार कमेंट कर गाने की तारीफ कर रहे हैं, इससे यह भी पता चल रहा है कि जैस्मिन भसीन और मोहसिन खान की जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद आई है.

 

बता दें,जैस्मिन भसीन इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं. ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) के बाद वह अपने फैंस का लगातार मनोरंजन करती रही हैं और दिल जीतती रही हैं. जैस्मिन भसीन को इससे पहले ‘तेरा सूट’, ‘तू भी सताया जाएगा’, ‘पानी दी गल’, ‘तेनु याद करना’ जैसे कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं. जैस्मिन भसीन को हाल ही में सिंगर अमाल मलिक के साथ ‘प्यार एक तरफा था’ गाने में देखा गया था.

ऐसे में जैस्मिन ने अपने फैंस को सॉन्ग ‘प्यार करते हो न (Pyaar Karte Ho Na)’ के जरिए एक बड़ा सरप्राइज दिया है. टीवी के चर्चित एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) के साथ जैस्मिन की केमिस्ट्री इस गाने में देखती ही बन रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाने की शूटिंग राजस्थान के कई इलाकों में कई गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button