जीतकर भी हार गया साउथ अफ्रीका, ENG को 10 रनों से हराया,मीफाइनल में पहुंचे इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया – RGH NEWS
खेल

जीतकर भी हार गया साउथ अफ्रीका, ENG को 10 रनों से हराया,मीफाइनल में पहुंचे इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया

साउथ अफ्रीका ने सुपर-12 के मैच में इंग्लैंड को 10 रनों से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले साउथ अफ्रीका ने अच्छी बल्लेबाजी की और 2 विकेट के नुकसान पर 189 रनों का स्कोर बनाया। रैसी वान डेर डुसेन ने 94* टॉप स्कोरर रहे, जबकि एडेन मार्करम ने भी 52 रनों की नाबाद पारी खेली। 190 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड 179/8 का स्कोर ही बना सकी और हार गई।

 

अंतिम ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 14 रनों की दरकार थी, लेकिन कगिसो रबाडा ने टीम की जीत को मुमकिन नहीं होने दिया। पहली गेंद पर रबाडा ने क्रिस वोक्स (7), दूसरी गेंद पर कैप्टन मोर्गन (17) और तीसरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन (0) को आउट किया और हैट्रिक पूरी की। आखिरी की तीन गेंदों पर रबाडा ने केवल 3 रन खर्च किए। रबाडा SA के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

 

जीत सकता था इंग्लैंड
टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार रही। टीम का पहला विकेट छठे ओवर में जोस बटलर (26) के रूप में गिरा। यह सफलता एनरिक नॉर्त्या ने SA को दिलाई। अगले ही ओवर में तबरेज शम्सी ने जॉनी बेयरस्टो (1) का विकेट चटकाया। तीसरे विकेट के लिए मोइन अली और डेविड मलान ने 36 गेंदों पर 56 रन जोड़े। मोइन लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे थे। उनकी पारी पर ब्रेक शम्सी ने लगाया। मोइन अली (37) रन बनाकर पवेलियन लौटे। ENG का चौथा और पांचवां ड्वेन प्रिटोरियस ने डेविड मलान (33) और लियाम लिविंगस्टन (28) को आउट कर चटकाया। ENG जिस अंदाज में खेल रहा था, उसको देखते हुए टीम को जीत का फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन रबाडा की हैट्रिक ने पूरे मैच की तस्वीर बदल कर रख दी।

ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी
मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए ENG को 131 के स्कोर तक रोकना था। मगर ENG ने ऐसा नहीं होने दिए। मोर्गन एंड कंपनी ने 15.2 ओवर के खेल में 131 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। इसीके साथ अफ्रीकी टीम के लिए यह टूर्नामेंट यही समाप्त हो गया और ग्रुप-1 में इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया 2012 के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुआ।

डुसेन और मार्करम ने खेली आक्रामक पारी

इससे पहले रासी वान डर डुसेन के करियर के सर्वोच्च स्कोर और एडेन मार्करम के तूफानी अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट पर 189 रन का अच्छा स्कोर बनाया. डुसेन ने 60 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे. यह टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सर्वोच्च स्कोर है. उन्होंने क्विंटन डिकॉक (34) के साथ दूसरे विकेट के लिए 71 और मार्कराम (52*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों पर 103 रन की नाबाद साझेदारी की. दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम 5 ओवरों में 71 रन बनाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button