देश

जाने बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

नई द‍िल्‍ली : Budget 2022 : व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने संसद में बजट पेश क‍िया. इस दौरान न‍िर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं कीं. जानकारों का कहना है क‍ि यह एक बैलेंस बजट है. हालांक‍ि पूरे बजट में सैलरीड क्‍लास को ध्‍यान में रखकर क‍िसी तरह की घोषणा नहीं की गई. व‍ित्‍त मंत्री के बजट पेश करने के बाद कुछ कुछ चीजें सस्‍ती हो जाएंगी और कुछ महंगी.

कुछ चीजों पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

आगे जानते हैं आम बजट के बाद अब कौन सी चीजों के ल‍िए आपको पहले से ज्‍यादा कीमत चुकानी होगी. साथ ही हम आपको बताएंगे क‍िन चीजों पर अब आपके पैसे बचेंगे. व‍ित्‍त मंत्री ने तमाम चीजों पर कस्टम ड्यूटी, आयात शुल्क समेत तमाम शुल्क बढ़ाने और घटाए जाने की बात कही. आइए जानते हैं क्‍या हुआ सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा?

सस्‍ता

– मोबाइल चार्जर सस्ता होगा
– खेती का सामान सस्ता होगा
– हीरे के गहने सस्ते होंगे
– जूते-चप्पल सस्ते होंगे
– विदेश से आने वाली मशीने सस्ती होंगी
– मोबाइल फोन, कपड़ा, चमड़ा

क्‍या महंगा

कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट को खत्म करते हुए 7.5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है. इमिटेशन ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई, ताकि इसके आयात को कम किया जा सके. विदेशी छाता भी महंगा होगा.

यहां भी म‍िली राहत

एमएसएमई को मदद के मकसद से व‍ित्‍त मंत्री ने स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी छूट को 1 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान क‍िया है. मेंथा ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button