जाने क्या है शेयर मारकेट – RGH NEWS
Finance news

जाने क्या है शेयर मारकेट

जाने क्या है शेयर मारकेट  : शब्द  “शेयर बाजार” एक ऐसे बाजार को संदर्भित करता है जो वास्तव में कई बाजारों और एक्सचेंजों का एक समूह है जहां लोग अक्सर शेयर खरीदते और बेचते हैं। स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियों के ही शेयर यहां खरीदे और बेचे जाते हैं।

एक ऐसी जगह जहां पर चीजों की खरीद और बिक्री की जाती है ठीक इसी प्रकार शेयर बाजार (Stock Market) एक ऐसी जगह है जहां पर बहुत सारी कंपनियां listed होती हैं और वो सभी कंपनीज अपने कुछ शेयर जारी करती हैं (बेचने के लिए) अलग-अलग प्राइस में |
स्टॉक मार्केट में अलग-अलग तरह के क्षेत्र होते हैं. ऑयल, रियल इस्टेट, बैंकिंग, कंज्यूमर गुड्स, मेटल, स्टील, पावर, संचार यह कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर निवेशक अपनी पसंद के अनुसार निवेश कर सकता है|
अगर किसी निवेशक को अपनी पसंदीदा कंपनी चुननी है तो सबसे पहले उसे कंपनी के बारे में जानना होगा. बैलेंस सीट के साथ-साथ क्या है उस कंपनी का टर्नओवर उसके बारे में भी निवेशक को जानकारी हासिल करनी चाहिए|
और फिर लोग उनके शेयर्स को खरीदते हैं और जब शेयर का प्राइस बढ़ जाता है तो उसे बेच देते हैं और पैसा कमा लेते हैं।
लेकिन वहीं दूसरी ओर अगर शेयर का प्राइस कम हो जाता है तो उसे बेचने पर नुकसान भी हो जाता है।
आपको बता दें कि शेयर का प्राइस कम या ज्यादा (Fluctuate) होता रहता है आज कुछ और है तो कल कुछ और होगा।
Stock Market में ज्यादातर लोग सिर्फ इसीलिए पैसा इन्वेस्ट करते हैं ताकि उन्हें फ्यूचर में ज्यादा से ज्यादा Return मिल सके और वह जल्दी से जल्दी अमीर बन सके.
लेकिन शेयर मार्केट को समझना इतना आसान नहीं है इसमें बहुत सारी Basic Terms आपको पता होनी चाहिए जैसे: SEBI यानी Security and Exchange board of India जिसका बहुत बड़ा रोल होता है शेयर मार्केट में |
जैसा कि हमने ऊपर देखा कि निवेशकों के सामने ऐसे बहुत सारे सेक्टर होते हैं जहां पर वह निवेश करता है. इन सेक्टरों में कौन सा सबसे अच्छा क्षेत्र होगा जो निवेशकों को छोटी और लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दे सके इस बात को बता पाना किसी के लिए भी मुश्किल भरा काम है. यह काम और अधिक मुश्किल हो जाता है |
जब देश की अर्थव्यवस्था सही न हो और विश्व आर्थिक संकट से गुजर रहा हो. ऐसे स्थिति में विशेषज्ञों की सलाह होती है कि मिड कैप स्टॉक को चुनें क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में लार्ज कैप स्टॉक बहुत ही ज्यादा गोता लगाते हैं |
निवेश करने वाले व्यक्ति के सामने यह पहला सवाल होगा कि निवेश कैसे किया जाए ? सबसे पहले ये तय करें कि आप जो भी निवेश करना चाह रहे हैं, उसकी आपको जरूरत कब है क्योंकि इससे आप लंबी और छोटी अवधि के शेयरों का चुनाव कर सकते हैं |
निवेश करने के लिए आप जिस कंपनी का शेयर लेंगे उसके बारे में आप अच्छी तरह से जानकारी कर लें. इसके लिए आप सलाहकारों की मदद ले सकते हैं. यह जरूरी नहीं है कि आप एक ही कंपनी में निवेश करें. एक से अधिक कंपनियों में भी निवेश कर सकते हैं |
निवेश के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होना जरूरी है इसके लिए आपको किसी भी बैंक या शेयर खान, रिलायंस मनी और इंडिया इन्फोलाइन जैसी शेयर ब्रोकरेज कंपनियों से संपर्क करना पड़ेगा|
कुछ समय पहले तक शेयरों की फिजिकल ट्रेडिंग होती थी. इसमें शेयर सीधे ट्रांसफर होते थे. पर अब ऐसा नहीं है. अब इनकी खरीद-बिक्री किसी बैंक या वित्तीय संस्थान के डीमैट खाते के जरिए होती है.
जाने क्या है शेयर मारकेट  : निवेशक निवेश करने के लिए दो तरह के तरीकों को अपना सकते हैं. लंबी और छोटी अवधि के लिए निवेश. छोटी अवधि में खरीदे गए शेयर को निवेशक 3-6 महीने के लिए अपने पास रख सकते हैं |जबकि लंबी अवधि में खरीदे गए शेयर को 6 महीने से ऊपर तक अपने पास रख सकते हैं |

Related Articles

Back to top button