स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा,ऐसे हुआ खुलासा – RGH NEWS
देश

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा,ऐसे हुआ खुलासा

आगरा: एक स्पा सेंटर्स में अवैध रूप से देह व्यापार का काम धड़ल्ले से चल रहा है, जिसे पुलिस भी रोकने में नाकाम नजर आ रही है. आगरा के एक स्पा सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें ग्राहकों को लड़कियां दिखाकर उनका रेट तय किया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. एसपी ने थाना प्रभारी को संबंधित स्पा सेंटर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.फतेहाबाद रोड स्थित एक स्पा सेंटर में चल रहे देहव्यापार का चोरी छिपे वीडियो बनाकर वायरल किया गया है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी आगरा में स्पा सेंटर्स पर देह व्यापार का धंधा लगातार जारी है. स्पा सेंटर का वीडियो वायरल होने के बाद पड़ने वाली रेड की सूचना स्थानीय पुलिस द्वारा पहले ही दे दी जाती है. वायरल वीडियो में स्पा संचालक ग्राहकों को लड़कियां दिखाकर उनके रेट तय करते हुए नजर आ रहा है.एसपी ने कार्रवाई के दिए आदेश
वायरल वीडियो में रेट तय होने के बाद लड़की को ग्राहक के पास बिठा दिया जाता है और सभी से उनके फोन जमा करवा लिए जाते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी विकास कुमार ने थाना प्रभारी ताजगंज को संबंधित स्पा सेंटर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. शहर में तमाम अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं. हाईकोर्ट ने अवैध रुप से चल रहे स्पा सेंटर्स को बंद कराने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद भी अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. कई बार आगरा के स्पा सेंटर्स पर कार्रवाई हो चुकी है.

Related Articles

Back to top button