जाने किन स्किन प्रॉब्लम में फायदेमंद है हल्दी

Turmeric:हल्दी खाने में पड़ने वाली सबसे जरुरी सामग्री है जो स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य की भी सौगात देती है. हल्दी ढेरों पोषक तत्वों की खान है और हार्ट हेल्थ से लेकर स्किन ट्रीटमेंट तक में इसका बड़ा रोल होता है. ये केवल खाने में पड़ने वाला मसाला नहीं है, बल्कि एक मेडिकल औषधि है जो अलग अलग बीमारियों का उपचार करने में सहायक साबित होती है. कई दवाईयों और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में तो हल्दी सबसे आवश्यक इंग्रेडिएंट की भूमिका निभाती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पूरी बॉडी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. हल्दी का प्रभाव स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने का रामबाण उपाय है. आइए जानते हैं, स्किन प्रॉब्लम्स को खत्म करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कैसे फायदेमंद हो सकता है
एक तरह की स्किन कंडीशन है जिसमें चेहरे या हाथ की त्वचा पर ड्राइनेस, खुजली और रेड रैशेस होने लगते हैं. स्टडीज से पता चलता है की हल्दी वाली क्रीम्स इस समस्या के इलाज में मदद करती हैं.
एक्ने
जवानी के दिनों में चेहरे पर दाने निकलना आम है. कील और मुहांसों की समस्या से बचने के लिए एंटीबैक्टीरियल गुणों वाली हल्दी से तैयार जेल मददगार साबित होते हैं.
अंडर आई डार्क सर्कल्स
रात को देर से सोना, बढ़ती उमर और सूरज की हानिकारक किरणों के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं. हल्दी एक स्किन लाइटनिंग एजेंट है जो धूप या पिगमेंटेशन के कारण हुई डार्क स्किन की प्रॉब्लम को सुलझाने में मदद कर सकता है.
सोरायसिस
Turmeric:ये एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है जो स्किन में खुजली का कारण बन सकता है. हल्दी का उपयोग सोरायसिस के ट्रीटमेंट और बचाव में सहायता करता है.



