जाने कब,कहाँ और कैसे देखा जा सकेगा इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

जाने कब,कहाँ और कैसे देखा जा सकेगा इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण

सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 19 नवंबर 2021 को लगा था। वहीं चंद्र ग्रहण के ठीक15 दिन साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण ( Last Surya Grahan 2021) अगले महीने, यानी 4 दिसंबर को लगाने जा रहा है।

सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच एक सीधी रेखा में आ जाता है। चंद्रमा की छाया के केंद्र में रहने वाले लोग पूर्ण ग्रहण देखते हैं, जब आकाश में अंधेरा हो जाता है।

4 दिसंबर 2021 को लगने वाला ये सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जायेगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल (Surya Grahan Sutak) भी मान्य नहीं होगा।

ऐसे देख सकते हैं सूर्य ग्रहण Live Stream

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण को दुनियाभर के कुछ ही हिस्सों में देखा जायेगा। यदि आप इस ग्रहण को लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए इंटरनेट की मदद ले सकते हैं। इंटरनेट के माध्यम से सूर्य ग्रहण का लाइव स्ट्रीम देखा जा सकता है। सूर्य ग्रहण को यूट्यूब और नासा लाइव पर स्ट्रीम किया जाएगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि स्ट्रीम दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी। सूर्य ग्रहण आधे घंटे बाद शुरू होगा और संपूर्णता का चरण दोपहर 1:14 बजे IST से शुरू होगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने ग्रहण के दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखने की चेतावनी दी है। अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए ‘एक्लिप्स ग्लास’ का उपगोय करें तथा सीधे सूर्य की ओर सीधे न देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button