जमीन हिलती देख डर गई महिलाएं, मिट्टी खोदकर देखा तो हो गयी हैरान,जाने क्या है पूरा मामला

छपरा: बिहार के छपरा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तीन साल के बच्चे को जमीन से जिंदा निकाला गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां ने उसे मारने की कोशिश की है और कोपा मरहा नदी के किनारे कब्रिस्तान में बच्ची को जिंदा दफनाकर फरार हो गई।
CM भूपेश ने छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां उसे घुमाने के बहाने नदी के किनारे लाई थी। इस दौरान बच्ची को जिंदा दफना दी। जिसके बाद वो फरार हो गई। जब महिलाएं लकड़ियां चुनने पहुंची तो मिट्टी हिलती नजर आई जिससे महिलाएं डर गयी और जब मिट्टी हटाकर देखा तो उसके नीचे 3साल की बच्ची दबी थी। बताया जा रहा है कि बच्ची की सांस जमीन के अंदर भी चल रही थी। वह जब करवट बदल रही थी, ऊपर की जमीन हिल रही थी। बच्ची को बाहर निकालने के बाद बच्ची ने जो कहा, उसे सुनकर किसी की रूह कांप जाएगी।
राशन कार्ड धारकों को अब हर साल फ्री मिलेंगे गैस सिलेंडर
बच्ची ने बताया कि उसकी मां और नानी ने उसके मुंह में मिट्टी डाली और उसके बाद उसे दफनाकर मारने की कोशिश किया गया। महिला ने बच्ची को बाहर निकाला और पूरे गांव को बुलाया और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस को बच्ची अपने गांव का नाम नहीं बता पा रही है। पुलिस का कहना है कि दफनाने की घटना तत्काल की रही होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसकी मां और नानी की तलाश कर रही है।



