CM भूपेश ने छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CM भूपेश ने छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टूर्नामेंट 2021-22 मे छत्तीसगढ़ की महिला हॉकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

टीम की कप्तान डॉ. अंजुम रहमान और मैनेजर अंजली बहार सहित अन्य खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टीम की महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। टीम के अन्य खिलाड़ियों कुमारी चेतना ध्रुव, भावना गुप्ता, मोनिका बैरागड़़े, हर्षा साहू, श्वेता शिंदे, सविता चंद्राकर, रीठा साहू, संजू साहू, चंद्रावती, यामिनीश उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button