जब दीपिका ने पहनी थी बेहद बोल्ड ड्रेस,वायरल हुए थे फोटोज

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को यूं तो स्टाइल आइकल कहा जाता है. लेकिन कभी-कभार वो स्टाइलिश बनने के चक्कर में ही उप्स मोमेंट का शिकार भी हो जाती हैं. दीपिका पादुकोण अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म के प्रमोशन के दौरान कुछ ज्यादा ही बोल्ड हो गईं और इसका नतीजा ये रहा कि उन्हें बार-बार अपनी ड्रेस संभालनी पड़ी.
दीपिका की अनकंफर्टेबल ड्रेस
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने साल 2017 में एक हॉलीवुड फिल्म की थी- xXx: Return of Xander Cage. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने कमाल की एक्टिंग की थी और उन्हें विदेश में भी लोगों ने सराहा था. लेकिन इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ज्यादा ही बोल्ड ड्रेस पहन ली थी. भारत में ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का गाउन पहना था, जो पीछे से तो बैकेलेस था ही आगे से भी उसका गला कुछ ज्यादा ही डीप था. इस आउटफिट को पहनकर वो ज्यादा कंफर्टेबल नहीं दिख रही थीं.

सबसे ज्यादा बोल्ड आउटफिट
इस आउटफिट में दीपिका (Deepika Padukone) वैसे तो काफी बोल्ड लग रही थीं, लेकन ये लुक उन्हीं पर भारी पड़ा था. एक्ट्रेस के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे. उन्हें इस आउटफिट की वजह से ट्रोल भी किया गया था. अगर हम दीपिका के अब तक के आउटफिट्स की बात करें तो यह सबसे ज्यादा बोल्ड आउटफिट था.