जन्मदिन मनाने के दौरान हुआ विवाद में नाबालिक की हत्या

MP CRIME NEWS : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मदिन मनाने के दौरान नशेड़ियों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान एक नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया। घटना में दो लोग घायल हो गए। बताया गया कि इसके पहले भी विवाद हो चुका है। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। जिसकी वजह से हत्या हो गई।
दरअसल, पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार देर रात जन्मदिन मनाने के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जिसमें पवन चौहान नामक नाबालिक की हत्या हो गई। पवन अपने कुछ साथियों के साथ प्रशांत का जन्मदिन मनाने के लिए खेत में गया था। जहां सत्तू से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में एक दूसरे पर पथराव कर दिया।
Read more: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ दो आईएएस के ठिकानों पर ED ने मारा छापा
पथराव होने के चलते पवन चौहान को गंभीर चोटें आई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक सभी आरोपी पाउडर का नाश करने के आदी हैं। इसके पहले भी दोनों गुटों के बीच विवाद हो चुका है। जिसको लेकर दोनों ही लोगों की तरफ से पूर्व में थाने पर शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई न किये जाने के चलते हत्या हो गई।
MP CRIME NEWS :वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं दो घायलों का इलाज अरविंद अस्पताल में जारी है। दोनों ही घायलों के ठीक होने के बाद पुलिस बयान लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।