छत्तीसगढ़: नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली का शव बरामद – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़: नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली का शव बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों और जवानों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। नारायणपुर के थाना भरण्डा से तीन किमी अंदर जंगल में डीआरजी के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

नक्सली शव के अलावा एक भरमार हथियार के साथ काफी संख्या में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।

मुठभेड़ नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर कल शाम फोर्स रवाना की गई थी। यह स्थल जिला मुख्यालय नारायणपुर से करीब 10 किमी दूर है। एसपी गिरजा शंकर जायसवाल व एएसपी नीरज चंद्राकर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

एसपी गिरिजाशंकर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 23 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे जिला नारायणपुर के थाना भरण्डा से तीन किमी अंदर जंगल में डीआरजी के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान एक अज्ञात माओवादी का शव बरामद किया गया है, साथ ही एक भरमार हथियार और भारी मात्रा में मावोवादी सामग्री बरामद हुई है। क्षेत्र में सर्चिंग जारी है। मारे गए मावोवादी के शव को शिनाख्त के लिए पुलिस लाइन लाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button