छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़: ट्रेन की 17 बोगियां पटरी से उतरी,हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे कर्मचारी पहुँचे

दंतेवाड़ा।मिली जानकारी के अनुसार भांसी-कमालूर स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी डीरेल हो गई। 17 बोगियां पटरी से उतर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे कर्मचारी पहुंचे हैं। घटना आज सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। जिसके चलते इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। फिलहाल पटरी से ट्रेन को हटाने का काम जारी है।एसपी ने इसकी जानकारी दी।



