छत्तीसगढ़ के इस जिले मे दो सगे भाइयों ने युवती के साथ किया रेप,दोनों भाई पुलिसकर्मी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले मे दो सगे भाइयों ने युवती के साथ किया रेप,दोनों भाई पुलिसकर्मी

बेमेतरा। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी महेंद्र सोनवानी (33) व कमलेश सोनवानी (30) निवासी ग्राम देवरी नवागढ़ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरक्षक सगे भाई हैं। शिकायत के मुताबिक दोनों ने एक ही युवती से रेप की वारदात को अंजाम दिया। एक ने युवती को शादी का झांसा दिया और दूसरे ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद बेमेतरा पुलिस ने दोनों आरक्षकों को गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है। आरक्षकों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश की पीड़िता से जान पहचान होने के बाद शादी का प्रलोभन देने लगा। इस दौरान आरोपी बेमेतरा के मोहभट्ठा में किराए के मकान में पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसकी जानकारी बड़े भाई को होने पर, वह भी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। पीड़िता ने जब मुख्य आरोपी से शादी की बात करने लगी, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। नतीजतन पीड़िता ने कोतवाली में दोनों सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने दोनों आरोपी पर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता व आरोपियों के जान पहचान वालों से भी मामले में पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button