छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ 9 साल के बच्चे के साथ हादसा, फ्री फायर गेम खेलने के दौरान मोबाइल हुआ ब्लास्ट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ 9 साल के बच्चे के साथ हादसा, फ्री फायर गेम खेलने के दौरान मोबाइल हुआ ब्लास्ट

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में गेम खेलने के दौरान मोबाइल ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 9 साल का बच्चा बुरी तरह झुलस गया है। हादसे के वक्त बच्चा मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था। घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गोधना निवासी शिवशंकर कुर्रे(07) पिता मोहन कुर्रे मोबाइल में गेम खेलने के शौखीन है। वह रोज मोबाइल में गेम खेलता था। रविवार सुबह भी वह अपने फोन में गेम खेल रहा था। इसी दौरान फोन ब्लास्ट हो गया। फोन ब्लास्ट में बच्चा तरह झुलस गया। ब्लास्ट के आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिवशंकर कुर्रे घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।

परिजनों ने बताया कि ब्लास्ट में शिवशंकर कुर्रे के सीने में गहरी चोट आई है। हादसे के बाद परिजन उसे नवागढ़ के अस्पताल में लेकर गए। जहां उसका इलाज किया जरा है। डॉक्टरों ने बताया कि शिवशंकर की हालत अभी स्थिर है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button