छत्तीसगढ़ के इस जिले में धान से भरे ट्रक ने वकील को कुचला, मौके पर हुई मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले में धान से भरे ट्रक ने वकील को कुचला, मौके पर हुई मौत

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार शाम धान से भरे ट्रक ने एक वकील को कुचल दिया। हादसे में वकील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा थाने के ठीक सामने हुआ। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने तत्काल ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, वकील फणींद्र कुमार पांडेय (42) जांजगीर कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। वह शुक्रवार को कोर्ट के काम से पामगढ़ गए थे। वहां से शाम को लौटने के दौरान करीब 3.30 बजे पामगढ़ थाने के सामने ही धान से भरे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वकील नीचे गिरे और ट्रक के आगे का पहिया उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। थाना के सामने हादसा होते देख पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंच गए। माहौल बिगड़ने के अंदेशा होने के चलते पुलिस ने शव को उठवाकर पामगढ़ सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र की मॉच्युरी में रखवा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button