छत्तीसगढ़: इस जिले में सड़क हादसे में किसान की मौत
बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के सोठी में बहन को बाजार लेकर जा रहे युवक की बाइक को सामने से आ रहे मोटरसाइकिल के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसकी बहन को भी चोटे आई। किशोरी ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन आहत को लेकर सिम्स पहुंचे। सिम्स में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है। इधर इसकी जानकारी पर सीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीपत क्षेत्र के सोठी में रहने वाले जागेश्वर मरावी (42) किसान थे। सोमवार की शाम वे अपनी बहन वंदना (17) को लेकर गांव के बाजार जा रहे थे। बाइक सवार भाई बहन नवाबंधा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जागेश्वर के सिर में गंभीर चोटे आई।



