छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू हुआ जानलेवा, संक्रमित महिला की मौत के बाद मचा हड़कंप

रायपुरः swine flu cases in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू अब जानलेवा हो गया है। राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटे में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है। वहीं 4 नए संक्रमित मिले हैं। अभी कुल 57 मरीजों का इलाज जारी है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
इन बैंकों में 6000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी आकर्षक सैलेरी
राज्य महामारी कंट्रोल के डॉयरेक्टर डॉ सुभाष मिश्रा ने कहा कि हालांकि ये मौसमी वायरल इंफेक्शन है, जो कि 5 से 7 दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन सवधानी बरतनें की जरूरत है। खासकर के गर्भवती माताओं, वृद्धजनों, छोटे बच्चों को, जिसके बचाव के लिए डॉ सुभाष ने सभी से अपील की मास्क लगाएं। किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें.. साथ ही हाथों को सेनेटाइज करते रहें..



