छत्तीसगढ़ में स्पा के आड़ में सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में लड़के और लड़कियां गिरफ्तार... – RGH NEWS
देश

छत्तीसगढ़ में स्पा के आड़ में सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में लड़के और लड़कियां गिरफ्तार…

CG SEX RACKET : दुर्ग। छत्तीसगढ़ में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से फल फूल रहा है। इसी बीच पुलिस ने एक मॉल में छापेमारी की तो कई लड़के और लडकियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पूरा मामला भिलाई के सूर्य मॉल का है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि यहां स्पा सेंटर की आड़ लेकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है

CSP की छापेमारी की तो 8 कोलकाता और बांग्लादेशी लड़कियां कुछ युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाईं। इस दौरान स्पा सेंटर से बड़ी मात्रा में कंडोम और गोलियों जैसी कई अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूर्या टीआई मॉल जुनवानी स्थित एसेंस स्पा सेंटर में देह व्यापार की लगातार शिकायत मिल रही थी।

 

 

Also read इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, पारा जा सकता है 45 पार….

 

 

CG SEX RACKET : सभी ग्राहकों एवं महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ कर उन्हें थाने लाया गया। पुलिस ने संचालक मोहम्मद शारिक खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद इन पर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button