छत्‍तीसगढ़ में बिगड़ा मौसम, आज भी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्‍तीसगढ़ में बिगड़ा मौसम, आज भी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी…

 CG Weather Updateछत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और मंगलवार को भी रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बने रहने की उम्मीद है।

रायपुर का अधिकत व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे

 

रविवार को हुई बारिश का असर सोमवार को दिखा। आकाश साफ रहा और धूप भी निकली, लेकिन पिछले दिनों की अपेक्षा गर्मी से थोड़ी राहत रही। रायपुर सहति प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही।

 

Also Read मंगलवार को हनुमान जी की पूजा के बाद जरूर करें ये काम, दूर होंगे सारे कष्ट…

 

CG Weather Updateइसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button