छत्तीसगढ़ में टूटा दस वर्षों का रिकॉर्ड, दिसंबर के महीने में भी नहीं पड़ रही ठंड – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में टूटा दस वर्षों का रिकॉर्ड, दिसंबर के महीने में भी नहीं पड़ रही ठंड

 CG news:छत्तीसगढ़ में बीते दस वर्षों में रायपुर में दिसंबर का महीना सबसे कम ठंडा रहा, बता दें कि दिसंबर का महीना खत्म होने में केवल एक हफ्ते ही बचे है लेकिन अब भी दिसंबर में ज्यादा ठंड नहीं पड़ रही है। इस महीने में भी आम जनता को गर्मी का एहसास होने लगा है…आपको बता दें कि 2017 में रायपुर का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था, मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, इससे ठिठुरन में बढ़ोतरी होगी…हालांकि अंबिकापुर में शीतलहर के हालात है। इसके साथ ही पेंड्रा रोड में ठिठुरन बढ़ी है।

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

इसके साथ ही आगे मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेशभर में कबीरधाम सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस कबीरधाम में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। हवा की दिशा बदलने की वजह से इन दिनों ठंड थोड़ी कम पड़ रही है। बीते 10 वर्षों में ऐसा हुआ है कि पहली बार दिसंबर में इतनी कम ठंड पड़ी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Read more:साल के अंत तक प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी

प्रदेश के कुछ शहरो का तापमान

 CG news:रायपुर 31.2 – 14.2 , बिलासपुर 31.4 – 11.8, जगदलपुर 31.4 – 10.5, अंबिकापुर 25.9 – 09.9, पेंड्रा रोड 29.9 – 10.8, दुर्ग 30.8 – 12.0

Related Articles

Back to top button