छत्तीसगढ़ में एक और मंत्री को हुआ कोरोना….कैबिनेट की बैठक में हुए थे शामिल……कईयों को होना हो सकता है आईसोलेट… . ट्वीट कर दी पॉजेटिव होने की जानकारी .. – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में एक और मंत्री को हुआ कोरोना….कैबिनेट की बैठक में हुए थे शामिल……कईयों को होना हो सकता है आईसोलेट… . ट्वीट कर दी पॉजेटिव होने की जानकारी ..

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. इसके जद में अब धीरे-धीरे नेता भी आ रहे हैं. प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. कोरोना के लक्षण मिलने के बाद मंत्री ने अपना टेस्ट कराया था. उन्होंने खुद के संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया में साझा की है और संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की बात कही है.

 

मंत्री उमेश पटेल ने सोशल मीडिया में लिखा है कि कल कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं, मैं अभी स्वस्थ हूं. जो अभी कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन सभी लोगों से मेरा निवेदन है स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और अपना टेस्ट जरूर कराये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button