छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में इस मंत्री के काफिला पर हुआ हमला,चुनाव प्रचार करके लौट रहे थे घर

Cg news छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री रुद्र गुरू के काफिले पर बुधवार देर रात हमला हो गया। कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसके चलते उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसके शीशे टूट गए। बताया जा रहा है कि रुद्र गुरू और उनकी टीम सुरक्षित है। वारदात नवागढ़ ब्लॉक के झलगांव में हुई है। वह चुनाव प्रचार से लौट रहे थे।

Read more: इस बड़े नेता ने भाजपा को छोड़ थामा कांग्रेस का दामन, सामने आई ये वजह

घटना सामने आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हो गए हैं। सभी नवागढ़ थाने पहुंचे हैं। समर्थकों ने बताया कि गुरु रुद्र गुरू महामाया मंदिर के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। गाड़ी में रुद्र गुरू के बैठते ही पांच-छह लोगों ने पथराव किया है। यह भी आरोप लगाया कि हमलावर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

Cg news काफिले में शामिल तीनों गाड़ियों पर हमला किया गया है। आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी पर हमला किया है। यह उनके खिलाफ षड्यंत्र किया गया है। हम हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने आए हैं। कार्रवाई नहीं होने पर कल थाने का घेराव किया जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button