छत्तीसगढ़ में इस दिन रोजगार मेला का आयोजन, 700 पदों पर होगी भर्ती….

CG News छत्तीसगढ़ में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिलासपुर में 700 पदों पर भर्ती के लिए 13 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती मेले में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है।
जॉब कैंपस में जिला रोजगार केंद्र कोनी में 13 जनवरी गुरुवार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने एजुकेशनल डॉक्यूमेंट सहित उपस्थित हो सकते हैं। कैंपस में नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार का मौका देगी।
एचआर, सेल्स ऑफिसर जैसे 700 पद
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एचआर., टेलीकॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर, सेल्समेन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, सेफ, हाउस कीपिंग, ट्रेनी जैसे आदि 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को सात हजार रुपए से लेकर 35 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी। दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएट और आईटीआई पास बेरोजगारों के लिए गोल्डन चांस है
युवाओं के लिए गोल्डन चांस
कैंपस में इंटरव्यू के बाद सेलेक्ट युवाओं को उनके एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन के बेसिक और पद के आधार पर सैलरी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक स्टार्टिंग सैलरी स्ट्रक्चर सात हजार से 35 हजार रुपए तक रखा गया है।
पुलिस विभाग में 1100 पदों पर भर्ती को मंजूरी
गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ में 1100 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इसमें मिनिस्ट्रियल स्टाफ भी शामिल है, जो कार्यालयीन काम करते हैं। जल्द ही भर्ती प्रोसेस शुरू किए जाएंगे। स्टेट लेवल के पदों की भर्ती छत्तीसगढ़ में होगी।
Also Read Pathaan Trailer: विवादों के बीच रिलीज हुआ Shah Rukh-Deepika की `Pathaan` का ट्रेलर..
आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए 19 तक आवेदन
ओपन स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट
CG News ओपन स्कूल से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी बड़ा अपडेट है। 10 जनवरी एडमिशन की सामान्य प्रोसेस है। 11 तारीख से इस प्रक्रिया में फाइन लग सकता है। पढ़िए जॉब और एजुकेशन से जुड़ी काम की खबरें इस रिपोर्ट में।



