छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ बड़ी संख्या में इतने पुलिसकर्मियों का तबदला,जाने वजह

Cg News: छत्तीसगढ़ कि राजधानी में लंबे समय से एक ही थानों में, पेट्रोलिंग या पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। रविवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने 260 पुलिसकर्मियों का तबादला किया। इनमें सिपाही से लेकर एसआई तक शामिल हैं।
“एसएसपी संतोष कुमार सिंह” ने इस वजह से लिया निर्णय
पिछले कई दिनों से यह देखा जा रहा था कि एक थाने या पेट्रोलिंग में पदस्थ पुलिसकर्मियों के चलते पुलिसिंग में कसावट नहीं आ पा रही थी। कई शिकायतें भी मिल रही थी।
इन थानो से तबादला किये गए
कई सालों बाद इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें सिविल लाइन, खमतराई, धरसींवा, विधानसभा, मंदिरहसौद सहित लगभग सभी थानों के एसआई से लेकर हवलदार तक सभी प्रभावित हुए हैं। इसमें से कई 4 से 5 सालों से जमे हुए हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन से भी 45 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है।



