छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़: जंगल में मिली बुजुर्ग की लाश,इलाके में दहशत का माहौल

धमतरी : dead body found in forest : रूद्री थाना क्षेत्र के ग्राम मरादेव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सुचना मिलते ही रूद्री पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं अब तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है
Income Tax Raid: यूपी में आयकर विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, 22 जगहों पर की छापेमारी
बताया जा रहा है कि गांव के लोग सुबह शौच के लिए गए हुए थे। जंहा एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद इसकी सुचना रूद्री पुलिस को दी। पुलिस की माने तो मृतक की उम्र 55 से 60 साल के बीच है। साथ ही मौत का कारण पता नही चल पाया है। फिलहाल रूद्री पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



