छत्तीसगढ़ के DGP डीएम अवस्थी हटाए गए,नए डीजीपी बने अशोक जुनेजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अशोक जुनेजा, भापुसे (1989) को पुलिस महानिदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। अब तक वह डीजी (नक्सल ऑपरेशन) की कमान संभाल रहे थे. सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस महकमे के कामकाज को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. उनका गुस्सा डीजीपी डी एम अवस्थी पर फूटा था. नाराजगी का आलम यह रहा कि बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने डीजीपी बदलने का फरमान सुना दिया. इस खबर पर अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिये
अवस्थी के खिलाफ हाल के दिनों में कई शिकायतें मिली थीं। समीक्षा बैठक में चिटफंड के पीड़ितों की पैसा वापसी और एजेंट्स के विरुद्ध केस वापसी के मामले में उनकी भूमिका से मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। इसके अलावा निर्दोष आदिवासियों के खिलाफ दर्ज नक्सली मामलों को वापस लेने, राजनीतिक प्रकरणों की वापसी और पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने संबंधी मामलों में भी उनकी भूमिका से मुख्यमंत्री खुश नहीं थे।
जानकारी के मुताबिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री बघेल ने चिट फंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने पूछा कि इन कंपनियों से जब्त की गई रकम कहां है और इनमें से कितनी राशि पीड़ितों को वापस की गई है। बघेल ने यह भी पूछा कि चिट फंड घोटाले के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीम बनी है या नहीं, लेकिन कोई संतोशजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद सरकार ने उन्हें पद से हटाने का फैसला लि

