छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGH ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कोरोना के मद्देनजर छुट्टी की गयी घोषित✍️*

 

डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने जारी किया आदेश

 
RGH NEWS  विशाल सिंह रायपुर  छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। कल यानि 13 मार्च से ये आदेश प्रभावी हो जायेगा। हालांकि अभी तक छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिला है, बावजूद राज्य सरकार सतर्कता बरत रही है। 31 मार्च तक की छुट्टी की पुष्टि खुद डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने की है
 
राज्य सरकार ने इस बात का फैसला लिया हैकि बच्चों में संभावित खतरे को देखते हुए ना सिर्फ सरकारी बल्कि प्राइवेट स्कूल भी बंद होंगे। हालांकि 10वीं और 12वीं की परीक्षा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित होते रहेंगे।
 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button