छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले में स्पा सेंटर से 4 लड़कियों समेत मसाज कराते युवक गिरफ्तार

spa center ambikapur: अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस ने स्पा सेंटर पर दबिश देकर 4 लड़कियों को बरामद किया है। यह स्पा सेंटर रिंग रोड पर संचालित हो रहा था। पुलिस ने जब स्पा सेंटर में दबिश दी तब मसाज कराते हुए कुछ युवक भी पकड़ाए हैं। स्पा सेंटर से बरामद की गई लड़कियों में दूसरे प्रदेशों की लड़कियां बताई जा रही है।

Read more: महिंद्रा ने पेश की शानदार SUV, सिंगल चार्ज पर देगी 456km की रेंज…

spa center ambikapur इसके साथ ही जानकारी यह भी दी जा रही है कि ये स्पा सेंटर बिना लाइसेंस के संचालित किए जा रहे थे। सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर इस कार्यवाई को अंजाम दिया है। वहीं नगर निगम द्वारा स्पा सेंटर को सील भी कर दिया गया है। बहरहाल संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए लड़के और लड़कियों को लेकर शहर में चर्चा का बाजार गर्म है, और पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य स्पा संचालक भी दहशत में हैं।

 

Related Articles

Back to top button