देश

चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया पांच गांरटी का ऐलान, पढ़े पूरी खबर विस्तार से

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है तो अब कांग्रेस की पहली सूची आने का इंतजार है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस दो-तीन दिनों के अंदर पहली सूची जारी कर सकती है। तो वहीं कांग्रेस अपने घोषणापत्र के सहारे जनता को साधने का प्रयास कर रही है। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए युवाओं के दिल जीतने में लगे हुए है। इस समय उनकी न्याय यात्रा मध्यप्रदेश से सीधे राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। जहां राहुल गांधी बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए युवाओं के रोजगार का बात छेड़ रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं के लिए पांच गारंटी का एलान किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को मध्य प्रदेश से राजस्थान पहुंची हैं। राजस्थान के बांसवाड़ा में राहुल गांधी ने एक जनसभा भी की है।

कांग्रेस की ये हैं मुख्य पांच गारंटी
भर्ती भरोसा

· कांग्रेस की यह गारंटी देश के युवाओं के लिए हैं, जिसमे सबसे पहले हम सभी युवाओं को भर्ती भरोसा की गारंटी देते हैं।
· जिसमे केंद्र सरकार में 30 लाख के क़रीब सभी ख़ाली Vacancy को भरा जाएगा। Paper के होने से लेकर भर्ती तक की एक Timeline तय होगी।

पहली नौकरी पक्की

· Degree होने के बाद भी देश का हर दूसरा युवा बेरोज़गार है, क्योंकि उनके पास सही Apprenticeship Training नहीं है।

· कांग्रेस पार्टी यह गारंटी देती है कि हम एक नया RIGHT TO APPRENTICESHIP क़ानून लाकर हर 25 साल से कम आयु के Diploma या Degree Holder युवा को सरकारी या Private Sector में Apprenticeship Training देंगे।

चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया पांच गांरटी का ऐलान, पढ़े पूरी खबर विस्तार से

सभी Apprentices को साल भर में 1 लाख रुपये यानी कि ₹8,500 महीना की सहायता देगे।

PAPER LEAK से मुक्ति

· आज देश में ऐसे हालात हैं कि सालों तक भर्ती नहीं निकलती, भर्ती निकलती है, तो Paper नहीं होता। Paper होता है, तो Paper Leak हो जाता है।

· आप सोचिए गाँव और छोटे शहरों के बच्चे पढ़ने के लिए शहर आते हैं।

· उनके माता पिता सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए अपनी पूरी ज़िंदगी भर की पूँजी लगा देते हैं।

· इसलिए कांग्रेस पार्टी यह गारंटी देती हैं कि हम नया क़ानून लाकर Paper Leak पर रोक लगाएँगे।

· यह सुनिश्चित करेंगे कि सारे Exam निष्पक्ष तरीक़े से हो। उनकी सालों-साल की मेहनत बेकार ना जाए।

· जिससे हर साल करोड़ों युवाओं का भविष्य बेहतर हो। उनका सही समय पर Paper हो, सही तरह से भर्ती हो और उनके और उनके परिवार का विकास हो।

GIG ECONOMY में सामाजिक सुरक्षा

· राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लाखों लोगों से मुलाक़ात की।

· वो Truck Drivers, Mechanics, Carpenters, Delivery वालों, Taxi Drivers समेत बहुत से लोगों से मिले।

· राहुल जी ने उनका दुख-दर्द साझा किया, उनकी परेशानियाँ सुनी। जाना कि वो अपने गाँव से मीलों दूर शहरों में किन मुश्किल पारस्थिति में काम कर रहे हैं।

· उन्हें क्या-क्या दिक़्क़तें हैं, उनका वेतन कितना कम हैं, ये सभी बातें उन्होंने सुनी और समझी।

· इसी के बाद कांग्रेस की राजस्थान सरकार इन सभी लोगों की भलाई के लिए सामाजिक सुरक्षा का क़ानून लाई।

· उसी तर्ज़ पर कांग्रेस पार्टी यह गारंटी देती है कि ऐसे करोड़ों युवा जो Informal तरीक़े से नौकरी कर अपना और अपने परिवार का जीवन पाल रहे हैं उनके हम Gig Economy में सामाजिक सुरक्षा और Working Conditions के लिए नया क़ानून लेकर आएँगे।

युवा रोशनी

· युवा रोशनी के तहत 5 हज़ार करोड़ की राशि से एक FUND बनाया जाएगा जिसे देश के सभी ज़िलों में बाँटा जाएगा।

· कांग्रेस पार्टी गारंटी देती है कि इस FUND को 30 वर्ष से कम आयु के युवाओं को अपना ख़ुद का व्यवसाय – Startup शुरू करने के लिए दिया जाएगा।

· ये सभी व्यवसाय आप सभी युवाओं के लिए होंगे, इनसे लाखों नौकरियों और पैसा बनेगा।

 

चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया पांच गांरटी का ऐलान, पढ़े पूरी खबर विस्तार से

 

Related Articles

Back to top button