देश

चांद की सतह से चंद कदम की दूरी पर चंद्रयान-3

Chandryaan 3 live update :  हिंदुस्तान का मिशन चंद्रयान-3 हर मुश्किल और चुनौतियों को पार करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ता चला जा रहा है। चांद पर लैंडिंग में अब ज्यादा घंटे बाकी नहीं हैं। जब 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद के उस हिस्से पर लैंड करेगा जहां दुनिका कोई भी मुल्क अब तक नहीं पहुंच सका है। इससे पहले चंद्रयान लगातार चांद के करीब से खुशियों और कामयाबी की सौगात दे रहा है। आज चंद्रयान ने फिर से चांद की नई तस्वीरें भेजी हैं। ये तस्वीरें चंद्रयान में लगे उस कैमरे ने खींची हैं जो विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर लैंड करने से पहले ये पता लगाएगा कि जहां लैंडिंग होने वाली है वहां की सतह कैसी है। वहीं, शनिवार और रविवार की रात 1 बजकर 50 मिनट पर विक्रम लैंडर की सफलतापूर्वक डी-बूस्टिंग की गई जिससे ये पता चलता है कि चंद्रयान अपने सही राह पर है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button