Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

चलती ट्रेन में लड़की के साथ हुआ गैंगरेप, AC कोच में चला हैवानियत का खेल

gang raped news : पाकिस्तान से गैंगरेप की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर आप दहल जाएंगे। सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। पाकिस्तान के मुल्तान से कराची के बीच चलने वाली बाहुद्दीन जकारिया एक्सप्रेस में लड़की के साथ हैवानियत का खेल खेला गया। चलती ट्रेन में तीन आरोपियों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान सरकार इस मामले को दबाने की काफी कोशिश कर रही थी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखकर जांच में तेजी लाई गई और अब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले साल दिसंबर में नेशनल हाईवे पर एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी महिला से उसके बच्चों के सामने गैंगरेप हुआ था।

बताया जाता है कि तीन लोगों में से दो जनरल टिकट चेकर और तीसरा उनका इंचार्ज है। पुलिस ने इन तीनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। आरोप है कि महिला का वीडियो भी बनाया गया था। रेलवे मिनिस्टर साद रफीक के मुताबिक, इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। करीब चार दिन तक इस घटना को दबाने के बाद लाहौर रेलवे पुलिस के IG फैसल सख्खर मीडिया के सामने आए।

gang raped news : उन्होंने मंगलवार को बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फैसल ने मीडिया के कई सवालों के जवाब नहीं दिए। सिर्फ घटना की जानकारी दी। कहा- मामला 27 मई का है। कराची की रहने वाली लड़की रिश्तेदारों से मिलने मुल्तान गई थी। वहां किसी बात पर विवाद हुआ और लड़की रेलवे स्टेशन आकर कराची जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। लड़की के पास टिकट नहीं था। इसी दौरान दो टिकट चेकर आए। उन्होंने लड़की को भीड़ भरे जनरल कोच से एसी कंपार्टमेंट में जाने को कहा। जब वो लड़की एसी कंपार्टमेंट में गई तो वहां इन टिकट चेकर्स का इंचार्ज भी आ गया। इन तीनों ने लड़की से रेप किया।

Related Articles

Back to top button