घोषणा पत्र में भाजपा का बड़ा ऐलान – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

घोषणा पत्र में भाजपा का बड़ा ऐलान

CG BJP Ghoshna Patra 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणा कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए है। जानकारी के अनुसार “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही सवारेगी” टैग लाइन भाजपा ने अपने घोषणा पत्र जारी की है और घोषणापत्र का नाम ‘मोदी की गारंटी’ दिया है।

इस घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े बड़े ऐलान किए गए हैं। किसानों के कर्ज माफी का कांग्रेस कर चुकी है, इसके अलावा संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, गरीबों के लिए आवास, शिक्षा-स्वास्थ्य व युवाओं पर फोकस किया किया है। इसके साथ ही भाजपा के इस घोषणा पत्र में भजपा की ओर से छत्तीसगढ़ में हुए भ्र्ष्टाचारों की जांच के लिए भ्रष्टाचार जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने का ऐलान किया है। भाजपा ने घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार आयोग का गठन करने का भी ऐलान किया है

Read more : रिटायर्ड फौजी की हत्या….सड़क किनारे पेड़ के नीचे मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान

भाजपा के घोषणा पत्र की बड़ी बातें

किसानों के लिए ऐलान

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का ऐलान
3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी

भूमिहीनों /मजदूरों के लिए ऐलान

5500 रुपए मानक बोरा की दर से तेंदुपत्ता खरीदी
4500 रुपए तक मजदूरों को बोनस
भूमिहीन खेतीहर मजदूरों को हर साल 10000
18 लाख आवास के लिए धन राशि

महिलाओं के लिए ऐलान

महतारी वंदन योजना के तहत हर साल विवाहित महिलाओं को 12000 रुपए
रानी दुर्गावती योजना: बीपीएल ​बालिकाओं के जन्म पर 1.50 लाख
गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर

युवाओं के लिए

दो साल के अंदर 1 लाख पदों पर सरकारी नौकरी
पंचायत स्तर पर 1.5 लाख युवाओं की भर्ती
UPSC की तर्ज पर होगी CGPSC की परीक्षा
स्टेट कैपिटल रीजन: 6 लाख रोजगार के अवसर
उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर बिना ब्याज का लोन

स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए

आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक का इलाज
छत्तीसगढ़ में 500 नए जन औषधि केंद्र खुलेंगे
हर संभाग में AIIMS की तर्ज पर CIMS खुलेगा
हर जिले में IIT की तर्ज पर CIT खुलेगा
कॉलेज छात्रों को मासिक ट्रेवल एलाउंस

बुजुर्गों के लिए

शक्ति पीठ योजना: चार धाम यात्रा की तर्ज पर 5 शक्ति पीठों के दर्शन
श्री रामलला के दर्शन के लिए भी प्रावधान

CG BJP Ghoshna Patra 2023 भ्रष्टाचार के खिलाफ

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति, भ्रष्टाचार आयोग का गठन का ऐलान
CGPSC की परीक्षा घोटालों की जांच

 

 

 

Related Articles

Back to top button