गौतम गंभीर ने धोनी को किया बाहर,CSK के लिए चुने 4 खिलाड़ी – RGH NEWS
खेल

गौतम गंभीर ने धोनी को किया बाहर,CSK के लिए चुने 4 खिलाड़ी

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन से पहले रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने की आखिरी तारीख आ गई है. आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास अंतिम फैसला करने के लिए दोपहर 12:00 बजे तक का समय था. एक बार जब वे रिटेंशन सूची बीसीसीआई (BCCI) को सौंप देंगे, तो शीर्ष बोर्ड एक विज्ञप्ति जारी करके इसे आधिकारिक बना देगा, जिसमें प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा खर्च की गई राशि भी शामिल होगी. 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने पर टीम के पर्स से 42 करोड़ रुपये काट लिए जाएंगे, जबकि 3 खिलाड़ियों को रिटेन करने पर यह रकम घटकर 33 करोड़ रुपये रह जाएगी. अगर कोई फ्रेंचाइजी 2 खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसके पर्स से 24 करोड़ रुपये काट लिए जाएंगे. जो टीमें सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करेंगी, उन्हें 14 करोड़ रुपये देने होंगे.

जहां एक तरफ IPL 2022 के लिए फैन्स फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों  की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अपनी तरफ से चार खिलाड़ी चुने हैं. स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गौतम गंभीर ने ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, फाफ डुप्लेसी और सैम करेन को रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चुना है.

उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नहीं चुना है. हालांकि, सीएसके के कप्तान के टीम के पहले रिटेन होने की सबसे ज्यादा संभावना है, क्योंकि उन्होंने आगामी सीजन के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है. धोनी सीएसके के लिए सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और पहले रिटेंशन के आधार पर 16 करोड़ रुपये कमाने के लिए तैयार हैं.
ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा के रिटेन होना तय माना जा जा रहा है. सैम करेन, फाफ डुप्लेसी और मोईन अली बचे हुए एक स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं. एक टीम अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों के बारे में आधिकारिक घोषणा से पहले ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, येलो आर्मी ने धोनी, जडेजा, गायकवाड़ और मोइन को रिटेन किया है. ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती जबकि मोईन अली ने भी अपने हरफनमौला कौशल से टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button