गैस सिलेंडर फटने से 4 बच्चियों की दर्दनाक मौत…

Uttarakhand उत्तराखंड के चकराता में गुरुवार शाम को गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में चार बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक दमकल की जो गाड़ी आग बुझाने पहुंची थी, उसके टैंकर में पानी बहुत कम था, जिसकी वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका.
दरअसल देहरादून जिले की चकराता तहसील के त्यूणी क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में मकान में फंसी चार बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई है. चकराता की एसडीएम युक्ता मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन भीषण आग में लकड़ी का बना मकान पूरी तरह से जल गया.
Also read घर में है लाफिंग बुद्धा तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना झेलनी पड़ेगी आर्थिक तंगी…
गैस सिलेंडर फटने से लगी आग
Uttarakhandएसडीएम ने बताया कि त्यूणी पुल के पास स्थित इस मकान में दो परिवार रहते हैं और शाम को हुई घटना के समय बच्चियों की माताएं बाहर कपडे़ धोने गई थीं, जबकि मकान में मौजूद एक पुरुष और एक लड़का आग लगने के बाद बाहर निकल आए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मकान में आग गैस सिलेंडर फटने की वजह से लगी. हालांकि एसडीएम ने कहा कि घटना की सही वजह जांच के बाद ही सामने आ सकेगी



