मनोरंजन
गेस्ट हाउस में बुलाकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म….

जयपुर। हरमाडा थाना इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में बुलाकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडिता के पिता के ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी राजेन्द्र रावत ने बताया कि बेनाड रोड हरमाडा निवासी 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी बेटी का संपर्क आधार कार्ड के मैसेज के जरिए मंगलचंद जाट से हुआ। पीडिता के पिता का आरोप है कि 25 दिसम्बर की दोपहर को आरोपित मंगलचंद जाट ने उसकी बेटी से संपर्क कर दौलतपुरा बुलाया।
वहां पास ही स्थित गेस्ट हाउस में ले जाकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपित के चुंगल से मुक्त होकर घर लौटी पीडिता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों ने थाने जाकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Follow Us