गेल इंडिया में निकली वैकेंसी: 17 अप्रैल तक कर सकेंगे अप्लाई.... – RGH NEWS
शिक्षा

गेल इंडिया में निकली वैकेंसी: 17 अप्रैल तक कर सकेंगे अप्लाई….

Gail Recuirment नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गेल इंडिया लिमिटेड ने सीनियर एसोसिएट और जूनियर एसोसिएट के 120 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार 17 अप्रैल तक जेल इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जिसमें सिलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 40 हजार से लेकर 60 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स

  • सीनियर एसोसिएट (तकनीकी) : 72 पद
  • सीनियर एसोसिएट (फायर एंड सेफ्टी) : 12 पद
  • सीनियर एसोसिएट (मार्केटिंग) : 6 पद
  • सीनियर एसोसिएट (वित्त और लेखा) : 6 पद
  • सीनियर एसोसिएट (कंपनी सचिव) : 2 पद
  • सीनियर एसोसिएट (मानव संसाधन) : 6 पद
  • जूनियर एसोसिएट : 16 पद

सैलरी

गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड में सीनियर एसोसिएट और जूनियर एसोसिएट के लिए 60,000/- रुपये प्रति माह और जूनियर एसोसिएट्स के लिए 40,000/- रुपये प्रति माह सैलरी है। इसमें सैलरी के अलावा एचआरए और अन्य भत्ते भी शामिल हैं।

आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये देने होंगे। जबकि रिजर्व कैटेगरी को शुल्क भुगतान में छूट मिली है।

सिलेक्शन प्रोसेस
सीनियर एसोसिएट और जूनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा।

एज लिमिट

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

 

Also read Rashifal 13 April: जानें कैसा रहेगा आपके दिन, पढ़ें अपना राशिफल…

 

 

 

Gail Recuirment   ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट gailgas.com पर जाएं।
  • करियर पर जाएं और अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर रजिस्टर करें और आवेदन करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

 

Related Articles

Back to top button