Rashifal 13 April: जानें कैसा रहेगा आपके दिन, पढ़ें अपना राशिफल…
Rashifal 13 April: मेष – इस राशि के लोग ऑफिस में वरिष्ठों के मार्गदर्शन से ऑफिशियल कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे. व्यापारी वर्ग अपनी योजनाओं से व्यापार का विस्तार करने में और धन अर्जित करने में सफल होंगे. युवा वर्ग आज के दिन की शुरुआत हनुमान जी के दर्शन से करें, उनका आशीर्वाद धैर्य रखने की क्षमता देगा. अपने प्रयास से घर में सुख शांति का माहौल बनाए रखने की कोशिश करें, जिसके लिए आपको छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचना होगा. सेहत के बात करें तो कब्ज की समस्या के साथ-साथ, मुंह के छालों की समस्या भी बढ़ सकती है, दोनों ही समस्याओं के चलते सारा दिन परेशान रह सकते हैं.वृष – वृष राशि के लोगों को बॉस यदि किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी देते हैं, तो उसको बखूबी निभाने की कोशिश करें. आज के दिन थोक के व्यापारियों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले पढ़ाई को लेकर सजग रहें, अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखें. पढ़ाई के माध्यम से लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे. जीवनसाथी के साथ कम्युनिकेशन गैप न होने दें, संवादों में अभाव के चलते तालमेल बिगड़ सकता है और विवाद भी हो सकता है. सेहत में आँखों के रोगों के प्रति सचेत रहें, आंखों में दिक्कत होने पर जल्दी किसी अच्छे नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें.
वर्ग के यदि कोई काम रुके हुए थे तो आज उन्हें अपने मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे उनके करने रुके हुए कार्य बनते नजर आएंगे. पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होने की आशंका है, ऐसे में समझदारी के साथ मामले को सुलझाएं. गर्भवती महिलाओं को चलते फिरते बेहद अलर्ट रहना होगा, इसके साथ ही अपने खानपान का भी खास ध्यान रखें क्योंकि लापरवाही के चलते सेहत खराब होने की आशंका है.
धनु – इस राशि के लोगों का ऑफिशियल कार्यों में मैनेजमेंट काफी अच्छा दिखेगा, जिस घर पर रहते ही वह काफी अच्छे से पूरे कर पाएंगे. व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के लिए अपनी पूरी मेहनत लगानी होगी, इसके साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से कारोबार के लिए प्लानिंग करनी होगी. युवा वर्ग यदि किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में है, तो करीबी मित्र के साथ दिल की बात साझा करें, जिससे आप कुछ हल्कापन महसूस करेंगे. जीवन साथी के साथ अपने तालमेल बनाकर चलें, यदि आपके और उनके बीच छोटी-मोटी बातें होती है तो उसे तूल देने से बचें. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो चेस्ट इंफेक्शन को लेकर अलर्ट रहें, अन्यथा दिक्कत हो सकती है.
मकर – मकर राशि के लोग करियर से संबंधित फैसले लेने में किसी भी तरह का आलस्य न दिखाएं, और न ही बहुत सोच-विचार करें, बहुत अधिक सोचने विचारने के चलते मौके आपके हाथ से निकल सकते हैं. जिन व्यापारियों का कारोबार घाटे में चल रहा है, तो उसे बंद करने का कोई बड़ा फैसला न लेते हुए, कुछ समय और प्रतीक्षा करना चाहिए. युवाओं का सौम्य व्यवहार दूसरों के दिल में अपनी जगह बनाने का काम करेगा, आपका व्यवहार दूसरों पर गहरी छाप छोड़ने में सफल रहेगा. अभिभावक आज अपनी संतान से प्रसन्न रहेंगे, क्योंकि संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा. प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है, आंतरिक तौर पर मजबूती के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करें.
कुंभ – इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर अनुभवी और विद्वान लोगों से काफी महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी जो आपको लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक साबित होगी. व्यापार वर्ग सरकारी कोई भी टैक्स बकाया न रखें, अन्यथा अर्थदण्ड मिल सकता है. युवाओं द्वारा भगवान पर किया गया विश्वास और आस्था आज के दिन काम आने वाली है, प्रभु के आशीर्वाद से आपको काम में सफलता मिलेगी और मन को शांति भी. आज के दिन किसी दिव्यांग की मदद कर परमार्थ का काम करें उनका आशीर्वाद लाभकारी होगा. लगातार एक ही पॉश्चर में बैठकर काम करने वाले लोग पीठ दर्द की समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं.
मीन – मीन राशि के नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को काम में पूरा फोकस करना चाहिए, इसके साथ ही वर्क की क्वालिटी को भी मेंटेन रखना होगा. ऐसे व्यापारी जो पार्टनरशिप में काम करते है, उनके लिए आज का दिन अच्छा है. जिन युवतियों का विवाह तय होने में बाधा आ रही थी, आज उनके रिश्ते की बात चल सकती है. यदि अपनी कोई बात परिजनों से मनवानी है, तो उनसे जिद्द करने की बजाय सौम्य व्यवहार रखना उत्तम होगा. यदि आंखों से संबंधित कोई दिक्कत पिछले कई दिनों से चल रही है, तो चेकअप अवश्य कराएं.



