गुस्साए लोगों ने विधायक की गाड़ी में की तोड़फोड़,जाने क्यों किया ऐसा – RGH NEWS
देश

गुस्साए लोगों ने विधायक की गाड़ी में की तोड़फोड़,जाने क्यों किया ऐसा

अंकिता भंडारी मर्डर केस: विधायक की गाड़ी में तोड़फोड़

अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है. उत्तराखंड में लोगों ने विधायक की गाड़ी में तोड़फोड़ की. गुस्साए लोगों ने ‘Go Back’ के नारे लगाए.

अंकिता भंडारी की कथित तौर पर हत्या करने वाले पुलकित आर्य के स्वामित्व वाले ऋषिकेश के वनतारा रिजाॅर्ट पर शुक्रवार देर रात प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि सीएम के निर्देश के बाद आरोपी की संपत्ति ध्वस्त करने की कार्रवाई हुई है. गौरतलब है कि अंकिता इसी रिजाॅर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी. वह 18 सितंबर से लापता थी, जब पुलिस ने जांच शुरू की तो 22 सितंबर को पता चला की उसकी हत्या हुई है. इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया. बीजेपी नेता और पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य इस मर्डर केस का मुख्य आरोपी है.

इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी कि अंकिता भंडारी का शव नहर से बरामद कर लिया गया है. उन्होंने लिखा, ‘आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया. इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं. आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुलडोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात की गई है. हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.’

शुक्रवार को एएसपी कोटद्वार शेखर सुयाल ने अंकिता हत्याकांड का खुलासा किया. एएसपी ने बताया कि 18 सिंतबर को वनतारा रिजार्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली पौड़ी गढ़वाल के नांदलस्यूं पट्टी के श्रीकोट गांव निवासी अंकिता भंडारी 19 संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी. पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने विवाद के बाद अंकिता को चीला शक्ति नहर में धक्का देने की बात कबूली है. आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए युवती के रिजॉर्ट से लापता होने की बात कहते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. एएसपी ने बताया कि 22 सिंतबर को मामला राजस्व पुलिस से लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को हस्तांतरित हुआ. वनतारा रिजार्ट के संचालक और दोनों मैनेजरों का कहना था कि अंकिता अपने कमरे से गायब हुई. जबकि कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि गायब होने की रात अंकिता संचालक और मैनेजरों के साथ बाहर गई थी पर वापस नहीं लौटी.

Read more:13 शहर जहां 5 जी नेटवर्क स्टार्ट होने जा रहा है जाने आप उस शहर में है की नहीं

पुलिस ने हरिद्वार के आर्यनगर के स्वदेशी फार्मेसी निवासी रिजार्ट संचालक पुलकित आर्य, ज्वालापुर के दयानंद नगरी निवासी मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता और ज्वालापुर के ही सूरजनगर निवासी मैनेजर सौरभ भाष्कर को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की. तीनों आरोपियों ने बताया कि वे अंकिता को लेकर बैराज तक आए थे. यहां उन्होंने फॉस्ट फूड खाया और शराब पी. इसके बाद अंकिता ने कहा कि वह सभी को यह बात बता देगी कि पुलकित आर्य उस पर ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है. इसी बीच अंकिता ने पुलकित का मोबाइल नहर में फेंक दिया. दोनों में हाथापाई शुरू हो गई. फिर पुलकित और उसके अन्य दो साथियों ने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया. एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपानेए साजिश समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

ऋषिकेश में अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को लक्ष्मणझूला थाने से लेकर कोटद्वार न्यायालय जा रही पुलिस जीप को गंगा भोगपुर के आक्रोशित लोगों ने रोक लिया. लोगों ने जीप के शीशे तोड़कर आरोपियों के कपड़े फाड़ दिए और उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी. यही नहीं लोगों ने गाड़ी को पलटने की कोशिश भी की. करीब 45 मिनट बाद एएसपी शेखर सुयाल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. लोगों ने पुलिस पर पथराव भी कियाए जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. अंकिता की हत्या के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जिलाधिकारियों को राज्य के सभी रिजाॅर्ट्स की जांच करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि अवैध रूप से संचालित हो रहे रिजाॅर्ट्स के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए. सीएम धामी ने कहा कि ऐसे अपराधों के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.

Related Articles

Back to top button