राजनीतिक

गुजरात चुनाव के लिए Congress party ने जारी की दूसरी लिस्ट

 CONGRESS PARTY कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 46 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। लिस्ट में 3 महिला और 4 मुस्लिम नाम भी हैं। लिस्ट जगह बनाने वाली लिस्ट में लिंबडी से कल्पना करमसिभाई मकवाना, डेडियापाड़ा-एसटी से जर्माबेन सुखलाल वसावा और करंज से भारती प्रकाश पटेल शामिल हैं।

दूसरी लिस्ट में भुज से अर्जनभाई भूडिया, जूनागढ़ से भीखाभाई जोशी, सूरत पूर्व से असलम साइकिलवाला, सूरत उत्तर से अशोकभाई पटेल और वलसाड से कमलकुमार पटेल उम्मीदवार हैं। इससे पहले पार्टी ने 43 नामों वाली पहली लिस्ट पिछले शुक्रवार को जारी कर दी थी। कांग्रेस ने अब तक 89 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

Read more:TET 2022 नोटिफिकेशन जारी ये रहा चेक और अप्लाई करने का लिंक

अब देखें 46 उम्मीदवारों के नाम वाली दूसरी लिस्ट…

T

 CONGRESS PARTY:हालांकि गुजरात चुनाव में कांग्रेस की राह आसान नहीं होने वाली है। पिछले 2 दिनों में तीन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। गुजरात के दाहोद जिले के झालोड़ से कांग्रेस विधायक भावेश कटारा ने बुधवार रात को इस्तीफा दिया है। वे मोहनसिंह राठवा और भगवान बराड़ के बाद इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं।

BJP ने भगवानभाई धनाभाई बराड़ को तलाला विधानसभा सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा है।

चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के दूसरे दिन ही कांग्रेस ने 43 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी। राज्यसभा सदस्य अमीबेन याग्निक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया और मुहवा में औद्योगिक प्लांट के खिलाफ आंदोलन करने वाले डॉ. कनुभाई कलसरिया के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button