बिजनेस

गिरा सरिया का दाम, सीमेंट और ईंट भी हुई सस्ती! यहां देखें ताजा रेट

Sariya Cement New Rate: नई दिल्ली। आज के समय में घर मकान बनवाना भी इतना आसान काम नहीं हो गया है, इसके लिए भी व्यक्ति के लिए काफी मैटेरियल की जरूरत पड़ती है। जो व्यक्ति इस समय घर मकान बनाने की सोच रहे हैं उनके लिए अच्छा अवसर है क्योकि अभी सरिया और सीमेंट के दाम काफी निचले स्तर पर चल रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर का सपना देखने वाले लोगों के लिए सपनों का आशियाना तैयार करवाने का ये सबसे सही मौका है। दरअसल, आज के समय में घर बनवाना सबसे महंगे और खर्चीले कामों में से एक है, लेकिन इस समय निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले अहम बिल्डिंग मैटेरियल्स की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है

मानसून के कारण गिरे सरिया के दाम

घर बनवाने में सरिया का अहम रोल होता है और इस पर भारी भरकम खर्च भी होता है, लेकिन बीते कुछ समय से इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। महज एक हफ्ते में ही कानपुर से दिल्ली तक और मुंबई से गोवा तक इसके दाम गिरे हैं। कीमतों में आई इस गिरावट के लिए मानसून को भी कारण माना जा सकता है, लेकिन कुल मिलाकर बारिश का ये महीना घर बनवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत लेकर जरूर आया है।

Read more: वरुण-जाह्नवी ने कराया ‘बवाल’ फोटोशूट, इंटरनेट पर हुआ वायरल…

सरिया की तरह ही हाउस कंस्ट्रक्शन में सीमेंट की भी मुख्य भूमिका होती है। इसकी मदद से मजबूत घर की नींव पड़ती है। जहां एक ओऱ देश के अलग-अलग शहरों में सरिया की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, सीमेंट के दाम भी स्थिर नजर आ रहे हैं। बीते साल की अंतिम तिमाही में सीमेंट की कीमतों में बेतहाशा तेजी देखी गई थी। अगस्त से नवंबर 2022 तक सीमेंट की कीमतों में तगड़ा उछाल आया था। हालांकि, इस साल की शुरुआत से ही इसका भाव लगभग स्थिर बना हुआ है। यानी अभी भी घर बनवाने के लिए सीमेंट बाजिव दाम पर मिल जाएगा। देश में अलग-अलग ब्रांड्स के सीमेंट की बोरी की कीमत की अगर बात करें तो ये 270 रुपये से लेकर 440 रुपये तक में बिक रही है।

ईंट की कीमत

Sariya Cement New Rate सरिया और सीमेंट के अलावा ईंट की कीमतों पर नजर डाल लेना भी जरूरी है। हाउस कंस्ट्रक्शन पर होने वाले खर्च का एक बड़ा हिस्सा इन ईंटों पर भी खर्च होता है। देश में ईंट की औसत कीमत की बात करें तो फिलहाल, ये 5500 रुपये प्रति एक हजार के भाव पर बिक रही है। हालांकि, इसकी कीमतों में शहर औऱ स्थान के मुताबिक अंतर देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button